लैपटॉप से लेकर कंप्यूटर तक, सबसे ज्यादा इस्तेमाल कीबोर्ड का ही होता है। हममें से बहुत सारे लोग कीबोर्ड का इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन क्या आपको पता है कि कीबोर्ड में बटन कितने होते हैं? आज हम आपको इस बारे में बताते हैं।
आपको बता दें कि Keyboard बनाने वाली बहुत सारी कंपनियां हैं। इनमें बटन यानी Keys की सख्या भी अलग-अलग होती है।
स्टैंडर्ड कीबोर्ड यानी ऑफिस व घर में इस्तेमाल होने वाले सामान्य Keyboard में 104 बटन मिलते हैं।
आपको बता दें कि कुछ साल पहले तक स्टैंडर्ड कीबोर्ड में 84 बटन ही होते थे।
प्रोग्रामिंग कीबोर्ड, गेमिंग कीबोर्ड और मीडिया कीबोर्ड में बटन की संख्या 110-115 के बीच होती है।
स्टैंडर्ड कीबोर्ड में Alphanumeric Key, Control Key, Function Key, Navigation Key, Numeric Key फंक्शन के लिए मिलते हैं।
आपको बता दें कि कीबोर्ड को हिंदी में कुंजीपटल कहा जाता है।