(Photos: ISRO Twitter)

Jul 14, 2023Suneet Kumar Singh

जानिए चांद पर पहुंच कर आखिर क्या काम करेगा Chandrayan 3

ISRO का चंद्रयान 3 आज 2 बजकर 35 मिनट पर श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा। यह भारत के लिए बेहद गौरवशाली पल है।

चंद्रयान 1 और चंद्रयान 2 मिशन की असफलता के बाद वैज्ञानिकों ने काफी कम समय और लागत में चंद्रयान 3 मिशन को तैयार किया है।

चंद्रयान 3 चांद की सतह पर पहुंत वहां मौजूद रासायनिक तत्वों और मिट्टी, पानी जैसे तमाम प्राकृतिक संसाधनों को जानने की कोशिश करेगा।

इस मिशन से यह भी पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आखिर चांद का आकार है कैसा। इस अभियान से न केवल चांद बल्कि अन्य ग्रहों के बारे में भी जानकारियां जुटाई जा सकेंगीं।

चंद्रयान 3 इस बार अपने साथ भूकंप नापने वाला सिस्मोमीटर भी ले जा रहा है। इसकी मदद से वैज्ञानिक चांद की सतह के तापमान और वहां के वातावरण के अन्य तत्वों के बारे में जान सकेंगे।

बता दें कि चंद्रयान 3 का लैंडर 24 अगस्त तक चांद के उस हिस्से पर उतर सकता है जहां अभी तक किसी भी देश का कोई अभियान नहीं पहुंचा है।