Jul 13, 2023Vivek Yadav
Source:@isro
ISRO का चंद्रयान 3 मिशन 14 जुलाई 2023 को लॉन्च हो रहा है। चंद्रयान 3 को कल (शुक्रवार) दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा।
Source:@isro
ISRO इससे पहले 2008 और 2019 में भी चंद्रयान को चांद पर भेजने की असफल कोशिश कर चुका है। चंद्रयान 1 और चंद्रयान 2 की असफलता के बाद चंद्रयान 3 से वैज्ञानिकों और देश को बड़ी उम्मीद है।
Source:@isro
चंद्रयान-3 में ऑर्बिटर के बजाय स्वदेशी प्रोपल्शन मॉड्यूल है। इस मिशन में चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिग होते ही भारत का नाम रूस, अमेरिका और चीन के साथ जुड़ जाएगा।
Source:@isro
चंद्रयान-3 की लागत हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'आदिपुरुष' से भी कम है। मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म की लागत 600 से 700 करोड़ रुपये के बीच बताई गई थी। ISRO का 'चंद्रयान 3' इस फिल्म से भी सस्ते में बनकर तैयार हो गया है। चंद्रयान-3 को बनाने में करीब 615 करोड़ रुपये लगे हैं।
Source:@isro
चंद्रयान-3 के पास एक लैंडर होगा जो चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। साथ ही एक रोवर भी होगा जो चांद की सहत पर घूमेगा। वहीं, प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रयान-3 कम्यूनिकेशन के लिए है।
Source:@isro
चंद्रयान 3 का लैंडर चांद की उस सतह पर जाएगा जिसके बारे में अब तक कोई जानकारी मौजूद नहीं है। इससे न केवल चांद के बारे में बल्कि अन्य ग्रहों के विषय में भी भविष्य के अंतरिक्ष अनुसंधान की क्षमता विकसित होगी
Source:@isro