Feb 02, 2024

सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल हुए यशस्वी जायसवाल

Riya Kasana

य़शस्वी जायसवाल का शतक

यशस्वी जायवाल ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतक जमाया।

Source: pti

सचिन के क्लब में शामिल

इस शतक के साथ जायसवाल 23 साल से कम की उम्र में भारत और विदेश में शतक जमाने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं।

Source: pti

रवि शास्त्री

रवि शास्त्री ने 1983 में अपने करियर का पहला शतक कराची में पाकिस्तान के खिलाफ जमाया।

Source: express-archives

रवि शास्त्री

इसी साल उन्होंने भारत में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी शतक जमाया। शास्त्री 1983 में केवल 21 साल के थे।

Source: express-archives

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने 1990 में महज 17 साल की उम्र में करियर का पहला शतक इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में दागा।

Source: express-archives

सचिन तेंदुलकर

भारत में उनके बल्ले से पहला शतक भी इंग्लैंड के खिलाफ ही निकला। उन्होंने 1993 में 20 साल की उम्र में चेन्नई में शतकीय पारी खेली।

Source: express-archives

विनोद कांबली

विनोद कांबली ने 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े में 224 रन बनाए थे। यह उनका पहला शतक था।

Source: express-archives

विनोद कांबली

वहीं उसी साल कोलंबो में 125 रन की पारी खेली। कांबली 1993 में केवल 21 साल के थे।

Source: express-archives

राठौड़ से ठाकुर तक, ये हैं मोदी सरकार के खेल मंत्री