फॉर्ब्स ने साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी है। इस लिस्ट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो से लेकर लेबरॉन जेम्स का नाम शामिल है।
Source: Instagram
May 04, 2023riyakasana
अल नस्र के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं। उनकी सालाना कमाई 11 अरब से भी ज्यादा है।
Source - Cristiano Ronaldo Twitter
दूसरे स्थान पर हैं अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी। इस खिलाड़ी की एक साल की कमाई साढ़े 130 मिलियन डॉलर यानी लगभग 10 अरब है।
Source -Lionel Messi Instagram
फ्रांस के युवा स्टार फुटबॉल कीलियन एम्बाप्पे तीसरे नंबर पर हैं. पीएसजी में मेसी के इस साथी की कमाई नौ अरब 85 करोड़ से भी ज्यादा है।
Source - Kylian Mbappe Twitter
एनबीए स्टार लेबरॉन जेम्स की एक साल की कमाई 119 मिलियन डॉलर यानी लगभग नौ अरब 73 करोड़ रुपए हैं। जेम्स कई बिजनेस चलाते हैं और उनके लिवरपूल में भी शेयर हैं।
Source - Lebron James Twitter
कानेलो एलवारेज टॉप 10 में इकलौते बॉक्सर हैं। ये खिलाड़ी आज तक अपने करियर में केवल दो ही बाउट हारा है। इनकी एक साल की कमाई 8 अरब 99 करोड़ है।
Source - Conelo Alvarez Twitter
गोल्फ खिलाड़ी डस्टिन जॉनसन कई बड़े ब्रैंड्स के एंबेसडर हैं। उनकी एक साल की कमाई 107 मिलियन डॉलर हैं जो कि भारतीय करेंसी में लगभग 8 अरब 90 करोड़ है।
Source - Dustin Johnson Twitter
डस्टिन के बाद सातवें स्थान पर उनकी के खेल से जुड़े फिल मिकेलसन हैं। 52 साल का ये खिलाड़ी अब भी गोल्फ खेल रहा है और एक साल में 10 मिलियन डॉलर यानी साढ़े 8 अरब रुपए कमाता है।
Source - Phil Micleson Twitter
एक साल में 100 मिलियन डॉलर यानी 8 अरब 18 करोड़ रुपए करने वाले बास्केटबॉल खिलाड़ी स्टेफ करी को इस लिस्ट में आठवां स्थान मिला है।
Source - Stephen Curry Twitter
रोजर फेडरर भले ही टेनिस को अलविदा कह चुके हों लेकिन वह अब भी कमाई के मामले में कई खिलाड़ियों से आगे हैं। फेडरर एक साल में अब भी 95 मिलियन डॉलर यानी 7 अरब 77 करोड़ रुपए कमाते हैं।
Source - Roger Federer Twitter
टॉप 10 में आखिरी स्थान पर है एनबीए के स्टार केविन डुरंट। इस खिलाड़ी की एडिडास के साथ लाइफ टाइम करार है। वह एक साल में सात अरब 28 करोड़ रुपए (89.1 मिलियन डॉलर) कमाते हैं।
Source- Lebron James Twitter