WC 2023: इंग्लैंड की आधी से ज्यादा टीम वही जिसने 2019 में उठाई थी ट्रॉफी
Source: ICC
Aug 17, 2023kapiltiwari
जोस बटलर 2023 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम के कप्तान होंगे। उन्होंने अपनी कप्तानी में 2022 टी20 वर्ल्ड कप जिताया है।
Source: AP
मोईन अली भी 2019 विश्व कप खेले थे और अब 2023 वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा होंगे। हाल ही उन्होंने फिर से टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा।
Source: AP
2023 विश्व कप के लिए जॉनी बेयरस्टो टीम के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे। 2019 में भी बेयरस्टो खेले थे।
Source: AP
पाकिस्तानी मूल के आदिल रशीद 2019 वर्ल्ड कप के बाद 2022 टी20 विश्व कप विजेता टीम का भी हिस्सा थे। वह बड़े मंच के खिलाड़ी हैं।
Source: AP
2019 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवे स्थान पर रहे जो रूट (556) भी 2023 विश्व के लिए टीम का हिस्सा हैं।
Source: AP
जेसन रॉय 2019 वर्ल्ड कप में टूर्नामेंट के 10वें हाई स्कोरर थे। 2023 वर्ल्ड कप के लिए भी उन्हें टीम में शामिल किया गया है।
Source: AP
बेन स्टोक्स ने 2023 वर्ल्ड कप खेलने के लिए वनडे फॉर्मेट से संन्यास के फैसले को वापस लिया है। बेन स्टोक्स ने 2019 विश्व कप फाइनल में मैच जिताऊ पारी खेली थी।
Source: AP
क्रिस वोक्स 2019 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 10वें नंबर पर थे। हाल ही में उन्होंने एशेज में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
Source: AP
मार्क वुड 2019 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले छठे गेंदबाज थे। मार्क वुड गेंद और बल्ले से अहम योगदान दे सकते हैं।