टिकटॉक क्वीन जिसने NIKE को दी टक्कर, अब इंग्लैंड को जिताएगी वर्ल्ड कप

Aug 20, 2023 riyakasana

Photo Source:Mary Earps Instagram

इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है। इस सफलता में उनकी गोलकीपर मैरी अर्प्स का अहम रोल है।

30 साल की मैरी इंग्लैंड की उप-कप्तान हैं और अपने देश में काफी लोकप्रिय भी हैं। 

मैरी को इंग्लैंड में उनके टिकटॉक वीडियो के लिए बहुत पसंद किया जाता है। इसी कारण उन्हें टिकटॉक क्वीन भी कहा जाता है। 

इस महीने की शुरुआत में मैरी और नाइकी के बीच जर्सी को लेकर विवाद हुआ था। नाइकी ने मैरी की जर्सी बेचने से मना कर दिया था। 

इस विवाद के बाद मैरी ने खुद का कपड़ों का ब्रैंड बनाया और अपने बिजनेस में उन्हें काफी सफलता भी मिल रही है।

मैरी ने लोबर्ग यूनिवर्सिटी से इंफोरमेशन मैनेजमेंट में डिग्री ली है। वह अब अपने रिटायरमेंट के करीब हैं। वह करियर का अंत वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीत कर करना चाहेंगी।