जब साक्षी से 10 साल बाद मिले थे MS Dhoni, यूं शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 43 वर्ष के हो गए हैं। दुनिया के बेहतरीन फिनिशर और विकेटकीपर में से एक महेंद्र सिंह धोनी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2010 में साक्षी धोनी के साथ शादी की थी। दोनों एक-दूसरे के बचपन के दोस्त हैं।

दरअसल, धोनी और साक्षी के पिता रांची की एक ही कंपनी 'Mecon' में साथ काम करते थे और काफी अच्छे दोस्त थें।

वहीं, महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी भी रांची में एक ही स्कूल में पढ़ाई करते। लेकिन कुछ समय बाद साक्षी का परिवार देहरादून शिफ्ट हो गया जिसके बाद दोनों बिछड़ गए और काफी समय तक दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं रहा।

लेकिन 10 साल बाद दोनों अचानक से फिर से मिले। साल 2007 में टीम इंडिया कोलकाता के ताज होटल में रुकी थी।

उसी होटल में साक्षी इंटर्नशिप कर रही थीं। इसी दौरान उनके मैनेजर युद्ध जीत दत्ता ने उन्हें धोनी से मिलावाया। बस इसी के बाद साक्षी को देखते ही माही उनपर अपना दिल हार बैठे।

होटल के मैनेजर युद्ध जीत दत्ता धोनी और साक्षी दोनों के ही अच्छे दोस्त थे। ऐसे में माही ने दत्ता से साक्षी का नंबर मांगा। इसके बाद उन्हें मैसेज किया जिसके बाद दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई।

दोनों ने एक दूसरे को करीब 2 साल तक डेट किया और फिर 4 जुलाई 2010 को शादी कर लिया।