May 13, 2025

विराट कोहली के टेस्ट करियर का ऑस्ट्रेलिया से खास कनेक्शन

Tanisk Tomar

सिडनी में प्रशंसक से भिड़े

विराट कोहली पहली बार 2011-12 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे। वह गलत कारणों से सुर्खियों में आए। कोहली की ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसक से भिड़ंत हुई और मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भरना पड़ा।

पहला शतक

विराट कोहली ने 2011-12 में ही टेस्ट करियर का पहला शतक एडिलेड में जड़ा था।

पहली बार कप्तानी

2014-15 में भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही थी। एडिलेड टेस्ट में पहली बार उन्होंने कप्तानी की। महेंद्र सिंह धोनी के रिटायर होने के बाद भारत के टेस्ट कप्तान बने।

शानदार प्रदर्शन

विराट कोहली ने 2014-15 में एडिलेड में 115 और 141 रन की पारी समेत 86.50 के औसत से 692 रन बनाए।

भारत ने रचा इतिहास

2018 में विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम करीब सात दशक बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी।

36 पर आउट हुआ भारत

2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली को पहले टेस्ट के बाद भारत लौटना था। भारतीय टीम एडिलेड में दूसरी पारी में 36 रन पर आउट हो गई थी।

आखिरी टेस्ट शतक

विराट कोहली ने 2024-25 दौरे पर पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का आखिरी शतक था।

सैम कोनस्टास से भिड़े

विराट कोहली ने मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के युवा ओपनर सैम कोनस्टास को कंधे से टक्कर मार दी थी। इसके कारण उन पर मैच फीस के 20 प्रतिशत का जुर्माना लगा। बैन भी लग सकता था।

आखिरी टेस्ट

विराट कोहली ने आखिरी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जनवरी 2025 में सिडनी में खेला।

विराट कोहली का गुड़गांव वाला घर, किसी महल से नहीं है कम