न्यूजीलैंड के क्रिकेटर और IPL में RCB के लिए खेलने वाले लॉकी फर्ग्यूसन शादी के बंधन में बंध गए हैं।
उन्होंने गर्लफ्रेंड एमा कोमोकी से शादी रचाई है। शादी की जानकारी उन्होंने 1 हफ्ते बाद सोशल मीडिया पर दी है।
लॉकी और एमा की शादी 2 फरवरी 2024 को हुई, लेकिन शादी के एक हफ्ते बाद लॉकी ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें पोस्ट की हैं।
लॉकी और एमा काफी समय से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने पिछले साल फरवरी में ही सगाई की थी।
लॉकी फर्ग्यूसन की बीवी एमा कोमोकी मूल रूप से ब्रिटिश हैं, लेकिन 5 साल पहले वह न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गई थीं।
पेशे से एमा फिजियोथेरेपिस्ट हैं। उन्होंने ऑकलैंड क्रिकेट और ब्रिटिश एथलेटिक्स के साथ काम किया है।
फिलहाल एमा द हॉकी न्यूजीलैंड वैंटेल ब्लैक स्टिक्स लीड में फिजियोथेरेपिस्ट हैं। साथ ही वह बर्मिंघम में न्यूजीलैंड कॉमनवेल्थ टीम को फिजियोथेरेपी प्रदान करती हैं।
IPL में लॉकी ने कुल 38 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 8.66 की इकॉनोमी से 37 विकेट लिए हैं।
लॉकी फर्ग्यूसन IPL 2024 के लिए आरसीबी की टीम का हिस्सा हैं। पिछला सीजन उन्होंने केकेआर के लिए खेला था।