विराट, इशान नहीं ये हैं T20I में 20 साल से कम में डेब्यू करने वाले भारतीय क्रिकेटर्स

तीन खिलाड़ियों का नाम है सूची में

भारत के लिए सिर्फ तीन खिलाड़ियों ने ही टी20 इंटरनेशनल में 20 साल से कम उम्र में डेब्यू किया है।

वॉशिंगटन सुंदर

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की सूची में वॉशिंगटन सुंदर सबसे उपर हैं।

2017 में किया था डेब्यू

वॉशिंगटन ने जब 24 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया था तो उनकी उम्र 18 साल 80 दिन थी।

ऋषभ पंत

दूसरे नंबर पर ऋषभ पंत हैं। उन्होंने जब फरवरी 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था तो उनकी उम्र 19 साल 120 दिन थी।

अभी मैदान से दूर हैं पंत

ऋषभ पिछले एक साल से क्रिकेट से दूर हैं। 2022 में उनका एक्सीडेंट हुआ था जिसके बाद से वह क्रिकेट से दूर हैं। आईपीएल 2024 में उनकी वापसी संभव है।

ऑस्ट्रेलिया में किया था ईशांत ने डेब्यू

ईशांत ने फरवरी 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। ईशांत को इस मैच में कोई विकेट नहीं मिला था।

ईशांत शर्मा

इस सूची में तीसरा नाम ईशांत शर्मा का है जिन्होंने 19 साल 152 दिन की उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।

सचिन सबसे कम उम्र में ODI डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

भारत के लिए सबसे कम उम्र में वनडे डेब्यू करने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने जब ODI डेब्यू किया था तो उनकी उम्र 16 साल 238 दिन थी।