U19 क्रिकेट में भारत को विश्व चैंपियन बनाने वाले कप्तान

मोहम्मद कैफ

इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में 1-12-1980 को जन्में कैफ की कप्तानी में भारत ने 2000 में U-19 विश्व कप जीता था।

मोहम्मद कैफ

मोहम्मद कैफ उस भारतीय टीम का भी हिस्सा थे, जिसने 2002 में श्रीलंका के साथ ICC चैंपियंस ट्रॉफी साझा की थी।

विराट कोहली

फरवरी-मार्च 2008 में विराट कोहली की अगुआई में भारत ने मलेशिया में हुए 2008 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीता।

विराट कोहली

विराट कोहली ने उस विश्व कप में 6 मैच में 47 के औसत से 235 रन बनाए और टूर्नामेंट के तीसरे सबसे बड़े स्कोरर बने।

उन्मुक्त चंद

पूर्व भारतीय क्रिकेटर उन्मुक्त चंद वर्तमान में मेजर लीग क्रिकेट में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स और BBL में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलते हैं।

उन्मुक्त चंद

अगस्त 2021 में भारत में क्रिकेट खेलने से संन्यास लेने वाले उन्मुक्त चंद की कप्तानी में भारत ने 2012 में ICC अंडर-19 विश्व कप जीता था।

पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ घरेलू क्रिकेट में मुंबई और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था।

पृथ्वी शॉ

पृथ्वी सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के भारतीय और टेस्ट डेब्यू पर शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय हैं।

यश ढुल

यश ढुल घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। उनकी कप्तानी में 2022 में भारत U-19 विश्व कप जीता था।

यश ढुल

दिल्ली में जन्में यश ढुल 2021 एसीसी अंडर-19 एशिया कप में भारत की विजेता टीम के भी कप्तान थे।

शैफाली वर्मा

शैफाली वर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी (पुरुष या महिला) हैं।

शैफाली वर्मा

T20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम उम्र में 1000 रन पूरे करने वाली शैफाली की कप्तानी में भारत ने 2023 U-19 महिला T20 विश्व कप जीता।