अंडर-19 क्रिकेट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कई ऐसे कप्तान दिए हैं जिनकी कप्तानी के लौहे को पूरी दुनिया ने माना है।
विराट कोहली उनमें से एक हैं। कोहली ने अपनी कप्तानी में 2008 का अंडर-19 वर्ल्ड कप भारत को जिताया था।
2008 में ही डेब्यू करने के बाद विराट कोहली 2017 में एमएस धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान बन गए थे।
ब्रायन लारा भी अंडर-19 टीम के कप्तान रहे थे। उन्होंने 1988 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी की थी।
इसके बाद ब्रायन लारा सीनियर टीम में 1998, 2003 और 2007 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के कप्तान थे। उसके बाद उन्होंने संन्यास ले लिया था।
इयोन मोर्गन ने U19 के दिनों में इंग्लैंड और आयरलैंड की कप्तानी की है। आयरलैंड की तरफ से मोर्गन 2 वर्ल्ड कप में कप्तान थे।
मोर्गन ने 2004 और 2006 U19 वर्ल्ड कप में आयरलैंड की कप्तानी की थी। इसके बाद वह 2014 में इंग्लैंड के व्हाइट बॉल टीम के कप्तान बने थे।
इयोन मोर्गन की कप्तानी में ही इंग्लैंड ने पहली बार 2019 का वनडे विश्व कप जीता। 2016 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड फाइनल तक पहुंची।
केन विलियमसन और विराट कोहली एक ही समय पर U19 टीम के कप्तान थे। दोनों की कप्तानी में भारत-न्यूजीलैंड 2008 के U19 वर्ल्ड कप में खेली थीं।
केन विलियमसन ने 2010 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया और बहुत जल्द उन्हें कप्तानी सौंप दी गई थी। उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड ने कई मुकाम हासिल किए।
पाकिस्तान को 2017 चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले सरफराज अहमद 2006 U19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में टीम चैंपियन बनी थी।
मुशफिकुर रहीम 2006 U19 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के कप्तान थे। 2005 में इंटरनेशनल डेब्यू के बाद उन्हें 2009 में कप्तानी मिली थी और 2011 में वह टीम के फुल टाइम कप्तान बने थे।