World Cup में धोनी, कपिल और विराट नहीं इस भारतीय ने की है सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी

Aug 01, 2023kapiltiwari

Photo Source: ICC

कपिल देव ने भारत को सबसे पहले 1983 में वर्ल्ड कप जिताया था। भारत को विश्व कप दिलाने वाले वह पहले कप्तान हैं।

Photo Source: PA Photos

कपिल देव ने भारत के लिए 1983 के बाद 1987 विश्व कप में भी कप्तानी की है। 1987 विश्व में भारत सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गया था।

वर्ल्ड कप में भारत के लिए मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सबसे ज्यादा कप्तानी की है। उन्होंने तीन वर्ल्ड कप (1992, 1996 और 1999) में भारतीय टीम का नेतृत्व किया है।

Source: mohammad azharuddin instagram

मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप के 23 मैच खेले हैं, जिसमें से 10 में जीत और 12 में हार मिली है। एक मैच बारिश में धुल गया था।

Source: mohammad azharuddin instagram

2003 WC में सौरव गांगुली (दादा) कप्तान थे। दादा एक ही वर्ल्ड कप में कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी।

Source: Sourav Ganguly instagram

राहुल द्रविड़ की कप्तानी में भारत ने 2007 का वर्ल्ड कप खेला है। 2007 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ग्रुप स्टेज पर ही बांग्लादेश से हारकर बाहर हो गई थी।

Source: Rahul Dravid instagram

एमएस धोनी ने 2 विश्व कप में भारत की कप्तानी की है। 2011 और 2015 WC में धोनी कप्तान थे। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 WC जीता था।

Photo Source: ICC

2015 वर्ल्ड कप में भी धोनी भारत के कप्तान थे, लेकिन टीम इंडिया इस विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी और ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Photo Source: ICC

धोनी के बाद विराट कोहली की कप्तानी में भी भारत ने सिर्फ एक ही वर्ल्ड कप खेला। 2019 वर्ल्ड कप में कोहली कप्तान थे और भारत सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गया था।

Photo Source: Virat Instagram