भारतीय रन मशीन विराट कोहली 2018 तक बटर चिकन के बिना रह भी नहीं सकते थे, लेकिन 2018 के बाद उन्होंने मांसाहारी खाना छोड़ दिया।
विराट कोहली ने कई मौकों पर बताया है कि उन्होंने पत्नी अनुष्का की वजह से मांसाहारी खाना छोड़ दिया। अनुष्का शाकाहारी हैं। हालांकि विराट के शाकाहारी बनने के पीछे उनकी फिटनेस भी वजह थी।
फिटनेस के मामले में टीम इंडिया का गब्बर भी किसी से पीछे नहीं है, लेकिन आप जानकर हैरान होंगे कि धवन भी शाकाहारी हैं।
शिखर धवन ने भी 2018 के बाद से मांसाहारी छोड़ शाकाहारी खाना शुरू कर दिया था।
टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा भी मांसाहार नहीं खाते। हालांकि वह पूरे शाकाहारी नहीं हैं। वह डेयरी प्रोडक्टस और कभी-कभी अंडे खाना भी पसंद करते हैं।
भारतीय टेस्ट टीम से फिलहाल बाहर चल रहे चेतेश्वर पुजारा की लाइफस्टाइल जितना सरल है उनका खानपान भी उतना ही सरल है। पुजारा भी शाकाहार ही खाते हैं।
रविचंद्रन अश्विन मूल रूप से दक्षिण भारत के हैं, लेकिन अश्विन मीट-मांस से दूर रहते हैं। हालांकि वह अंडे का सेवन करते हैं।
टीम का यह तेज गेंदबाज शाकाहारी है। हालांकि जब इशांत घरेलू क्रिकेट खेलते थे तो वह खूब चिकन खाते थे, लेकिन फिटनेस के चलते उन्होंने 2018 के बाद मांसाहार छोड़ दिया था।
फिलहाल चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे हार्दिक पंड्या भी शाकाहारी खाना खाते हैं। हालांकि वह भी पहले मांसाहार खाते थे, लेकिन उन्होंने फिटनेस के चलते मांसाहार छोड़ दिया।
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम भी शाकाहारी की सूची में आता है। भुवनेश्वर का परिवार भी शाकाहारी खाता है। उन्होंने जिंदगी में कभी मांसाहारी खाना नहीं खाया।