सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में 7 देशों के खिलाफ 1000 या उससे ज्यादा रन बनाए। इनमें से दो टीमों के खिलाफ शून्य पर आउट हुए बिना 1000 से ज्यादा रन बनाए।
सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के खिलाफ 32 टेस्ट में 51.73 के औसत से 2535 रन बनाए। वह कभी भी शून्य पर नहीं आउट हुए। इंग्लैंड के खिलाफ उनका उच्चतम स्कोर 193 रन है।
सचिन तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ 25 टेस्ट में 60.45 के औसत से 1995 रन बनाए। वह कभी भी शून्य पर नहीं आउट हुए। श्रीलंका के खिलाफ उनका उच्चतम स्कोर 203 रन है।
राहुल द्रविड़ ने भी अपने टेस्ट करियर में 7 देशों के खिलाफ 1000 या उससे ज्यादा रन बनाए। इनमें से 3 टीमों के खिलाफ शून्य पर आउट हुए बिना 1000 से ज्यादा रन बनाए।
राहुल द्रविड़ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 23 टेस्ट में 63.80 के औसत से 1978 रन बनाए। वह कभी भी शून्य पर नहीं आउट हुए। इंग्लैंड के खिलाफ उनका उच्चतम स्कोर 146 रन है।
राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ 20 टेस्ट में 48.64 के औसत से 1508 रन बनाए। वह कभी भी शून्य पर नहीं आउट हुए। इंग्लैंड के खिलाफ उनका उच्चतम स्कोर 177 रन है।
राहुल द्रविड़ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 21 टेस्ट में 33.83 के औसत से 1252 रन बनाए। वह कभी भी शून्य पर नहीं आउट हुए। इंग्लैंड के खिलाफ उनका उच्चतम स्कोर 148 रन है।
विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 5 देशों के खिलाफ 1000 या उससे ज्यादा रन बनाए। इनमें से 1 टीम के खिलाफ शून्य पर आउट हुए बिना 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं।
कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 16 टेस्ट में 54.15 के औसत से 1408 रन बनाए। वह कभी शून्य पर आउट नहीं हुए। इस टीम के खिलाफ उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 254 रन है।
पॉली उमरीगर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 टेस्ट में 50.81 के औसत से 1372 रन बनाए। वह कभी शून्य पर आउट नहीं हुए। इस टीम के खिलाफ उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 172 रन है।
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 13 टेस्ट में 45.39 के औसत से 1044 रन बनाए हैं। इस दौरान वह कभी शून्य पर आउट नहीं हुए। इस टीम के खिलाफ उनका उच्चतम स्कोर 161 रन है।