Feb 02, 2024

टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी

आलोक श्रीवास्तव

मोहम्मद अशरफुल

टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के मोहम्मद अशरफुल के नाम है। उन्होंने 6-9-2001 को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ 114 रन बनाए थे। तब उनकी उम्र 17 साल 61 दिन थी।

Source: express-archives

मुश्ताक मोहम्मद

सबसे कम उम्र में टेस्ट शतक लगाने के मामले में पाकिस्तान के मुश्ताक मोहम्मद दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 8-2-1961 को दिल्ली में भारत के खिलाफ 101 रन बनाए थे। तब उनकी उम्र 17 साल 78 दिन थी।

Source: express-archives

सचिन तेंदुलकर

सबसे कम उम्र में टेस्ट शतक लगाने के मामले में भारत के सचिन तेंदुलकर तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 9-8-1990 को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 119 रन बनाए थे। तब उनकी उम्र 17 साल 107 दिन थी।

Source: twitter

हैमिल्टन मसाकाद्जा

सबसे कम उम्र में टेस्ट शतक लगाने के मामले में जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसाकाद्जा चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 27-7-2001 को हरारे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 119 रन बनाए थे। तब उनकी उम्र 17 साल 352 दिन थी।

Source: express-archives

इमरान नजीर

सबसे कम उम्र में टेस्ट शतक लगाने के मामले में पाकिस्तान के इमरान नजीर 5वें नंबर पर हैं। उन्होंने 18-5-2000 को ब्रिजटाउन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 131 रन बनाए थे। तब उनकी उम्र 18 साल 154 दिन थी।

Source: express-archives

सलीम मलिक

सबसे कम उम्र में टेस्ट शतक लगाने के मामले में पाकिस्तान के सलीम मलिक छठे नंबर पर हैं। उन्होंने 5-3-1982 को कराची में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए थे। तब उनकी उम्र 18 साल 323 दिन थी।

पृथ्वी शॉ

सबसे कम उम्र में टेस्ट शतक लगाने के मामले में भारत के पृथ्वी शॉ 7वें नंबर पर हैं। उन्होंने 4-10-2018 को राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ134 रन बनाए थे। तब उनकी उम्र 18 साल 329 दिन थी।

Source: ani

शाहिद अफरीदी

सबसे कम उम्र में टेस्ट शतक लगाने के मामले में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी 8वें नंबर पर हैं। उन्होंने 28-1-1999 को चेन्नई में भारत के खिलाफ 141 रन बनाए थे। तब उनकी उम्र 18 साल 333 दिन थी।

Source: ani

मोहम्मद इलियास

सबसे कम उम्र में टेस्ट शतक लगाने के मामले में पाकिस्तान के मोहम्मद इलियास 9वें नंबर पर हैं। उन्होंने 9-4-1965 को कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ 126 रन बनाए थे। तब उनकी उम्र 19 साल 21 दिन थी।

Source: express-archives

मोहम्मद वसीम

सबसे कम उम्र में टेस्ट शतक लगाने के मामले में पाकिस्तान के मोहम्मद वसीम 10वें नंबर पर हैं। उन्होंने 21-11-1996 को लाहौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 109 रन बनाए थे। तब उनकी उम्र 19 साल 105 दिन थी।

Source: twitter

टेस्ट के पहले दिन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय