नेपाल के नाम टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। एशियन गेम्स 2023 में मंगोलिया के खिलाफ 26 छक्के लगाए थे।
अफगानिस्तान भी टी20 इंटरनेशनल मैच में 20 से ज्यादा छक्का लगाने वाली टीमों की लिस्ट में है। 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 22 छक्के लगाए थे।
वेस्टइंडीज का नाम इस लिस्ट में 2 बार है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2023 में 22 छक्के जड़े थे। इसके अलावा भारत के खिलाफ 2016 में 21 छक्के जड़े थे।
भारत भी टी20 इंटरनेशनल मैच में 20 से ज्यादा लगाने वाली टीमों की लिस्ट में है। श्रीलंका के खिलाफ उसने 2017 में 21 छक्के लगाए थे।
ऑस्ट्रिया आईसीसी का एसोसिएट मेंबर है। उसने लग्समबर्ग के खिलाफ 2019 में एक टी20 मैच के दौरान 21 छक्के जड़ दिए थे।
स्कॉटलैंड ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 2019 में टी20 मैच के दौरान 20 छक्के जड़े थे। डबलिन में यह मैच खेला गया था।
इंग्लैंड भी इस लिस्ट में शामिल है। 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 छक्के जड़े थे। यह मैच ब्रिस्टल में खेला गया था।
ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और श्रीलंका इस क्लब में नहीं हैं। दक्षिण अफ्रीका को छोड़ तीनों टी20 वर्ल्ड कप जीती हैं।