साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया को खलेगी शमी की कमी! ये आंकड़े दे रहे गवाही

Dec 16, 2023 kapiltiwari

(Source: ANI)

मोहम्मद शमी साउथ अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं।

शमी को विश्व कप के दौरान एंकल इंजरी हुई थी। उसी चोट की वजह से शमी इस टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

शमी को चोटिल होने के बाद भी टीम में शामिल किया था और कहा था कि अगर वह फिट हुए तभी खेल पाएंगे, लेकिन मेडिकल टीम से शमी को मंजूरी नहीं मिली।

टीम इंडिया को शमी की कमी काफी खलने वाली है, क्योंकि शमी का साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में रिकॉर्ड शानदार है।

शमी ने दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर इस टीम के खिलाफ 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 16 पारियों में उन्होंने 35 विकेट लिए हैं।

साउथ अफ्रीका की तेज पिचों पर शमी ने 3.12 की इकॉनोमी और 23.22 की औसत से रन दिए हैं।

साउथ अफ्रीका में शमी का बेस्ट प्रदर्शन 8/107 है जो उन्होंने दिसंबर 2021 में सेंचुरियन में लिया था।

शमी ने ओवरऑल साउथ अफ्रीका के खिलाफ 11 टेस्ट की 22 पारियों में 48 विकेट हासिल किए हैं।