पहली गेंद पर छक्का लगा T20I करियर की शुरुआत करने वाले खिलाड़ी

1. सोहेल तनवीर

टी20 इंटरनेशनल करियर में पहली गेंद पर छक्का लगाने का कारनामा सबसे पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सोहेल तनवीर ने किया था।

श्रीसंत की गेंद पर जड़ा था छक्का

तनवीर ने 2007 में भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में पहली बार बल्लेबाजी की थी और उन्होंने श्रीसंत की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था।

2. जेरोम टेलर

वेस्टइंडीज के लिए फरवरी 2006 में डेब्यू करने वाले जेरोम टेलर को 2008 में बैटिंग का मौका मिला था।

मखाया एनटिनी की गेंद पर लगाया था छक्का

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में टेलर ने टी20I करियर की पहली गेंद पर मखाया एनटिनी के खिलाफ छक्का लगाया था।

3. जेवियर मार्शल

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जेवियर मार्शल ने अपने टी20I करियर की पहली गेंद ब्रेट ली के खिलाफ खेली थी और उसी पर उन्होंने छक्का लगाया था।

4. किरोन पोलार्ड

पोलार्ड को अपने टी20 डेब्यू मैच में बैटिंग का मौका नहीं मिला था। पोलार्ड ने जून 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया था छक्का

उन्होंने T20I की पहली गेंद 26 दिसंबर 2008 को न्यूजीलैंड के जीतन पटेल के खिलाफ खेली थी जिस पर उन्होंने मिडविकेट के उपर से छक्का लगाया था।

5. टिनो बेस्ट

इस कैरेबियाई खिलाड़ी ने 13 फरवरी 2013 को T20I डेब्यू किया था, लेकिन उन्होंने जुलाई 2013 को पहली गेंद खेली थी। टिनो बेस्ट ने सईद अजमल की गेंद पर छक्का लगाया था।

6. मंगलिसो मोसेहले

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज मंगलिसो मोसेहले ने जनवरी 2017 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू मैच में ही पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया था।

नुवान कुलशेखरा की गेंद पर मारा था छक्का

मोसेहले ने नुवान कुलशेखरा के खिलाफ T20I करियर की पहली गेंद फेंकी थी। उन्होंने इस गेंद पर डीप पॉइंट के उपर से छक्का लगाया था।

7. सूर्यकुमार यादव

T20I करियर में पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने वाले इकलौते भारतीय सूर्यकुमार यादव हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में यह कारनामा किया था। सूर्या ने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर छक्का लगाया था।