टी20 विश्व कप में 10 ओवर से पहले या उससे सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते जीत हासिल करने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है।
श्रीलंका ने 24 मार्च 2014 को चटगांव में नीदरलैंड्स को 5 ओवर (90 गेंद शेष रहते) में ही नौ विकेट से हरा दिया था।
ऑस्ट्रेलिया इस मामले में दूसरे नंबर पर है। उसने 4 नवंबर 2021 को दुबई में 82 गेंदें शेष रहते बांग्लादेश को हरा दिया था।
टीम इंडिया इस मामले में तीसरे नंबर पर है। उसने 5 नवंबर 2021 को दुबई में 81 गेंदें शेष रहते स्कॉटलैंड को हरा दिया था।
तब स्कॉटलैंड की टीम 85 रन पर ढेर हो गई थी। भारत ने केएल राहुल और रोहित शर्मा की मदद से 39 गेंद में मैच जीत लिया था।
इस मामले में चौथे नंबर पर भी श्रीलंका ही है। श्रीलंका ने 22 अक्टूबर 2021 को 77 गेंदें शेष रहते नीदरलैड्स को हरा दिया था।
न्यूजीलैंड इस मामले में पांचवें नंबर पर है। न्यूजीलैंड ने 12 सितंबर 2007 को डरबन में 74 गेंदें शेष रहते केन्या को हरा दिया था।
इंग्लैंड इस मामले में छठे नंबर पर है। इंग्लैंड ने 23 अक्टूबर 2021 को डरबन में 70 गेंदें शेष रहते वेस्टइंडीज को हरा दिया था।