Dec 28, 2023 Alok Srivastava
(Source: PTI/ANI/IPL/Twitter)
घरेलू टी20 क्रिकेट की बात करें तो यह रिकॉर्ड भारत के टेस्ट विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा के नाम है। ऋद्धिमान साहा ने बीएनआर रिक्रिएशन क्लब के खिलाफ 4 चौके और 14 छक्के की मदद से 20 गेंद में नाबाद 102 रन बनाए थे।
ऋद्धिमान साहा ने मार्च 2018 में जेसी मुखर्जी ट्रॉफी के मैच में मोहन बागान क्लब की ओर से खेलते हुए 510 के स्ट्राइक रेट से यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। यह आधिकारिक मुकाबलों में सबसे कम गेंदों में शतक बनाने के मामले में एक रिकॉर्ड है।
घरेलू टी20 क्रिकेट में कम गेंद में शतक लगाने के मामले में ऋषभ पंत भी ज्यादा पीछे नहीं हैं। पंत ने 2018 में दिल्ली की ओर से खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंद मे शतक लगाया था।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे कम गेंद में शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। रोहित शर्मा ने 2017 में भारत की ओर से खेलते हुए श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंद मे शतक लगाया था।
यूसुफ पठान आईपीएल में सबसे कम गेंद में शतक लगाने वाले भारतीय हैं। यूसुफ ने 2010 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंद मे शतक लगाया था।
साल 2019 में श्रेयस अय्यर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इंदौर में सिक्किम के खिलाफ तूफानी पारी खेली थी। श्रेयस अय्यर ने मुंबई की ओर से 38 गेंद में शतक लगाया था।
साल 2021 में चेन्नई में मेघालय और मिजोरम के बीच मैच खेला गया था। उस मैच में मेघालय के पुनीत बिष्ट ने 41 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया था। पुनीत दिल्ली के लिए भी खेल चुके हैं।
अभिषेक शर्मा IPL में 2019 से सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं। उन्होंने 2023 में पंजाब की ओर से सबसे तेज टी20 शतक लगाया। उन्होंने आंध्र प्रदेश के खिलाफ 42 गेंद में सेंचुरी लगाई थी।
रोहित शर्मा घरेलू टी20 क्रिकेट में भी 50 रन के भीतर शतक लगा चुके हैं। उन्होंने 2007 में मुंबई की ओर से खेलते हुए गुजरात के खिलाफ 45 गेंद में शतक ठोक दिया था।
सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4 शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेटर हैं। उन्होंने 2023 में राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ 45 गेंद में शतक ठोक दिया था।
अगली स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें