Dec 20, 2023 kapiltiwari

(Source: ANI)

पहली बार IPL खेलने उतरेंगे ये 6 विदेशी खिलाड़ी

आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर, मंगलवार को दुबई में आयोजित हुई। इस नीलामी में कुल 72 खिलाड़ियों पर बोली लगी।

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। केकेआर ने स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा।

नीलामी में 6 विदेशी खिलाड़ी ऐसे भी रहे जो पहली बार ऑक्शन का हिस्सा थे और मोटी रकम में भी बिके। ये खिलाड़ी पहली बार आईपीएल खेलेंगे।

पहला नाम साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी का है। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ रुपए में खरीदा है। कोएत्जी ने वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी की थी।

वेस्टइंडीज के शाई होप भी पहली बार IPL खेलेंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने इस खिलाड़ी को 75 लाख में खरीदा है। शाई होप ने पिछले समय के अंदर टी20 फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है।

न्यूजीलैंड के स्टार ओपनर रचिन रविंद्र का नाम कैसे भूला जा सकता है। इस बल्लेबाज को सीएसके ने 1.8 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है। वर्ल्ड कप में रविंद्र ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई भी पहली बार आईपीएल खेलते दिखेंगे। उन्हें गुजरात ने उनके बेस प्राइज (50 लाख रुपए) पर खरीदा है।

इंग्लैंड के ऑलराउंडर गस एटकिंसन भी पहली बार आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में शुमार हैं। उन्हें केकेआर ने 1 करोड़ में खरीदा है।

साउथ अफ्रीका के नांद्रे बर्गर को राजस्थान रॉयल्स ने उनके बेस प्राइज (50 लाख रुपए) पर खरीदा है। वो भी पहली बार आईपीएल खेलेंगे।

अगली स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें