भारत की स्टार जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बड़ा कमाल किया।
यह जोड़ी पेरिस ओलंपिक से वर्ल्ड नंबर वन बन गई है।
सात्विक-चिराग ने थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन पुरुष डबल्स खिताब जीतकर यह कमाल किया।
सात्विक-चिराग का यह सत्र का दूसरा और करियर का नौवां बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब है।
उन्होंने मार्च में फ्रेंच ओपन सुपर 750 खिताब जीता था। दोनों मलेशिया सुपर 1000 और इंडिया सुपर 750 में उपविजेता रहे थे।
सात्विक और चिराग ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में दूसरे दौर में हार गए थे।
इस जोड़ी ने थॉमस कप में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।
सात्विक-चिराग की जोड़ी का पेरिस ओलंपिक से फॉर्म में आना भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशबरी है।