Sania Mirza: 20 साल के करियर में सानिया मिर्जा ने की छप्परफाड़ कमाई, देखें कुल संपत्ति

Feb 22, 2023Vivek Yadav

Source:@mirzasaniar/Insta

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने 20 साल के करियर पर विराम लगा दिया है। सानिया मिर्जा ने एक महीने पहले ही संन्यास की घोषणा करते हुए कहा था कि, वो दुबई में अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेलेंगीं।

हालांकि, अपने करियर का आखिरी टूर्नामेंट दुबई टेनिस चैंपियनशिप के पहले ही दौरे से हारकर बाहर हो गईं। ऐसे में जानते हैं उनकी करियर और कमाई के बारे में।

6 ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं सानिया मिर्जा

अपने करियर में सानिया मिर्जा ने 6 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीत चुकी हैं। इसमें 3 विमेंस डबल्स और 3 मिक्स डबल्स कैटेगरी में आए हैं। आखिरी ग्रैंड स्लैम सानिया ने 2016 में जीता था। इसके साथ ही सानिया ने 43 डबल्स खिताब अपने नाम किया।

60 करोड़ रुपये ज्यादा की प्राइज मनी

अपने करियर के दौरान सानिया मिर्जा ने छप्परफाड़ कमाई की। वूमेंस टेनिस एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, 21 फरवरी 2023 तक सानिया मिर्जा की कुल प्राइज मनी 60 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

2008 में प्राइज मनी

2023 के शुरुआथी 2 महीनों में 16 लाख रुपये से अधिक प्राइज मनी से कमाई, 2008 में सानिया ने 8 करोड़ से ज्यादा की प्राइज मनी जीती थी। टेनिस स्टार ने 52 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अपने करियर का अंत किया।

एक ऐड का 60-75 लाख रुपये चार्ज

2015 में वर्ल्ड नंबर 1 के दौरान सालाना 60-75 लाख रुपये प्रति ऐड के लिए चार्ज किया। 2022 में टेनिस और एंडोर्समेंट से सालाना 25 करोड़ की कमाई की।

कुल संपत्ति

सानिया मिर्जा की कुल संपत्ति 200 करोड़ रुपये के करीब है।  2010 में उन्होंने पाक क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की। उनका एक बेटा इजान है।

गाड़ियां और घर

सानिया मिर्जा के पास ऑडी, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी महंगी गाड़ियां हैं। दुबई में दो शानदार घर हैं। जहां वो शादी के बाद से रह रही हैं।