Jun 04, 2023Vivek Yadav
Source:@ruutu.131/Insta
टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ शादी के बंधन में बंध गये हैं।
ऋतुराज गायकवाड़ ने महिला क्रिकेटर उत्कर्षा पवार संग शादी रचाई है।
ऋतुराज ने शादी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है जिसमें दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं।
दोनों ने 3 जून को मुंबई में सात फेरे लिए।
उत्कर्षा पवार महाराष्ट्र के लिए क्रिकेट खेलती हैं।
बता दें कि, ऋतुराज गायकवाड़ इस वक्त लंदन में टीम इंडिया के साथ होते लेकिन शादी की डेट फाइनल होने के बाद उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से हटने का फैसला लिया।