Jan 07, 2024 riyakasana
(Source: ANI/Express Archives)
भारतीय गेंदबाज अश्विन ने अपने टेस्ट करियर के 13 सालों में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं।
अब इस स्पिन गेंदबाज की नजर है उस विकेट्स के उस जादुई अंक पर जो उनके करियर को नई उड़ान देगा।
आज तक केवल एक ही भारतीय स्पिनर उस जादुई अंक तक पहुंच पाया है।
आर अश्विन ने टेस्ट में 490 विकेट लिए हैं और अब वह 500 विकेट्स से महज 10 शिकार दूर हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में उनके पास यह करने का मौका है।
अब तक केवल अनिल कुंबले ने यह काम किया है। उनके नाम टेस्ट में 619 विकेट्स हैं।
500 से ज्यादा विकेट्स लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में 8 नाम शामिल हैं।
500 विकेट्स लेने वाले गेंदबाजों जिसमें शेन वॉर्न, मुथैया मुरलीधरन और नाथन लायन जैसे स्पिनर शामिल हैं।