IPL में सबसे ज्यादा कप्तान बदलने वाली टीम पंजाब, फिर भी नहीं जीता खिताब

Dec 18, 2023 kapiltiwari

Source:(ANI)

आईपीएल इतिहास में किंग्स इलेवन पंजाब ने सबसे ज्यादा कप्तान बदले हैं। शिखर धवन इस टीम के 15वें कप्तान हैं।

सबसे ज्यादा कप्तान बदलने के बाद भी इस टीम ने एक भी बार खिताब नहीं जीता। 2014 में ये टीम फाइनल में हारी थी।

पंजाब की टीम के सबसे पहले कप्तान युवराज सिंह थे। 2008-09 सीजन में उन्होंने कप्तानी की थी।

2010 में कुमार संगकारा 13 मैच के लिए और महेला जयवर्धने को सिर्फ 1 मैच के लिए कप्तान बनाया गया।

2011 से लेकर 2013 तक एडम गिलक्रिस्ट पंजाब के कप्तान रहे। हालांकि 2012-12 में डेविड हसी ने कप्तानी संभाली थी।

2014-15 में जॉर्ज बेली कप्तान थे, लेकिन 2015 में एक मैच के लिए वीरेंद्र सहवाग को भी फ्रेंचाइजी ने कप्तान बनाया था।

2016 में डेविड मिलर ने 6 मैच और मुरली विजय ने 8 मैच के लिए टीम की कप्तानी की थी।

2017 में पूरे सीजन (14 मैच) के लिए ग्लेन मैक्सवेल टीम के कप्तान थे।

वहीं 2018-19 में आर अश्विन टीम के कप्तान थे। उन्होंने 28 मैचों में टीम की कप्तानी की।

2020-21 में केएल राहुल ने पंजाब की कप्तानी संभाली।

2021-22 में मयंक अग्रवाल किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान थे। केएल राहुल लखनऊ की टीम में चले गए थे।

2022-23 में शिखर धवन टीम के कप्तान बने। इस दौरान सैम करन ने भी टीम की कप्तानी की थी।