पृथ्वी शॉ इस समय दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल खेल रहे हैं।
शॉ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके बताया कि वह मुंबई में अपने घर में शिफ्ट हो गए हैं।
इस बीच शॉ ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनका बड़ा सपना पूरा हो गया है।
शॉ ने बांद्रा में सी फेसिंग घर दो साल पहले लिया था।
अब जाकर शॉ का घर तैयार हो गया है वह इस नए घर में शिफ्ट हो गए हैं।
शॉ ने इंस्टाग्राम पर अपने लग्जरी घर की तस्वीरें शेयर की है जिसमें उनकी बड़ी बालकनी से लेकर लिविंगरूम नजर आ रहा है।
शॉ ने कैप्शन में लिखा कि उन्होंने इस घर का सपना देखा और आज वह सच हो गया है। उनके लिए यह सफर बहुत अच्छा रहा है।
पृथ्वी शॉ को नए घर के लिए हर ओर से बधाई मिल रही है। सूर्यकुमार यादव ने भी इस पोस्ट पर जवाब दिया है।