रोहित को कप्तानी से हटाते ही मुंबई इंडियंस ने गंवाए 4 लाख फोलोअर्स

Dec 16, 2023 riyakasana

Source: twitter)

मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तान चुना है। 

मुंबई इंडियंस का यह फैसला फैंस को ज्यादा पसंद नहीं आया है।

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस  को पांच बार आईपीएल खिताब जिताया है।

जैसे ही नए कप्तान का ऐलान हुआ सोशल मीडिया पर फैंस ने नाराजगी जाहिर करना शुरू कर दिया। 

इस फैसले को 24 घंटे भी नहीं हुए और मुंबई इंडियंस ने इंस्टाग्राम पर चार लाख फोलोअर्स गंवा दिए हैं। 

ऐलान से पहले मुंबई इंडियंस के 13.2 मिलियन फोलोअर्स थे। 

शनिवार सुबह तक फोलोअर्स की संख्या घटकर 12.8 मिलियन ही है। 

हार्दिक को कप्तान बनाए जाने वाली पोस्ट पर भी फैंस मुंबई इंडियंस को कोस रहे हैं।