IPL 2024 में एकबार फिर फैंस को सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी देखने का बेसब्री से इंतजार है।
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद धोनी आईपीएल में हर साल अपना जलवा बिखेरते हैं। वह अब भी गेम चेंजिंग पारियां खेलते हैं।
यहां हम आपको आईपीएल में माही की टॉप 5 गेम चेंजिंग पारियों के बारे में बता रहे हैं जो धोनी ने बड़े मौके पर खेली हैं।
धोनी ने 2019 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 46 गेंद में 75 रन ठोके थे। माही और ब्रावो के बीच पांचवें विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी हुई थी।
इस साझेदारी की बदौलत ही चेन्नई ने 175 का टोटल बनाया था और फिर मैच को 8 रन से जीता था।
2008 में आरसीबी के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में धोनी ने 30 गेंद में 65 रन ठोके थे। इस पारी में माही ने 9 चौके और 3 छक्के लगाए थे।
धोनी ने इस मैच में 216 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल की पहली फिफ्टी भी जड़ी थी। CSK ने यह मैच 13 रन से जीता था।
2021 में धोनी ने पहले क्वालिफायर में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 6 गेंद के अंदर 18 रन बनाए थे।
धोनी की यह पारी गेम चेंजिंग इसलिए थी क्योंकि CSK को 11 गेंद में 24 रन चाहिए थे और धोनी ने ही टीम को जिताया था।
2018 में आरसीबी के खिलाफ बेंगलुरु में खेली गई धोनी की यह पारी सदाबहार इनिंग थी। धोनी 34 गेंद में 70 रन की नाबाद पारी खेल CSK को जीत दिलाई थी।
RCB ने 206 का लक्ष्य दिया था। धोनी की पारी की बदौलत चेन्नई ने यह लक्ष्य 2 गेंद पहले ही हासिल कर लिाय था। धोनी और रायुडु के बीच 101 रन की साझेदारी हुई थी।
2012 सीजन में धोनी ने एलिमिनेटर मैच में मुंबई के खिलाफ 20 गेंद में नाबाद 51 रन बनाए थे। धोनी ने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए थे।