हर सीजन में रहा CSK का हिस्सा, बैन के समय भी नहीं छोड़ा धोनी का साथ

Dec 16, 2023 riyakasana

Source: twitter)

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की पहचान हैं जो कि पहले सीजन से लेकर अब तक इसी टीम का हिस्सा है। 

सीएसके पर दो साल का बैन लगा था केवल तब वह रायजिंग पुणे सुपरजायंट्स से खेले।  

धोनी के अलावा एक और खिलाड़ी है जो कि चेन्नई के लिए हर सीजन में खेला और बैन के समय भी धोनी के ही साथ रहा। 

यह खिलाड़ी हैं न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग जो कि अब चेन्नई सुपर किंग्स के कोच बन चुके हैं। 

फ्लेमिंग पहले सीजन में बतौर खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा थे। 

2009 से लेकर 2015 तक वह चेन्नई सुपर किंग्स के कोच रहे। 

साल 2016-17 में जब CSK पर बैन लगा तब वह भी धोनी के साथ आरपीएस गए और वहां के कोच बने। 

इसके बाद 2018 से वह फिर से सीएसके कोच बने और अब भी उसी टीम के कोच है।

अगली स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें