धोनी, रोहित, हार्दिक समेत ये दिग्गज पहली ODI पारी में नहीं खोल पाए खाता

सचिन तेंदुलकर

पहली वनडे पारी में सचिन तेंदुलकर अपना खाता नहीं खोल पाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ सचिन 0 पर आउट हुए थे।

एमएस धोनी

वनडे डेब्यू में महेंद्र सिंह धोनी भी 0 पर आउट हुए थे। धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया था।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने 2007 में आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। डेब्यू में रोहित की बल्लेबाजी नहीं आई थी।

हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या ने 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। उस मैच में उनकी बैटिंग नहीं आई थी, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने 3 विकेट लिए थे।

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया था। उनकी भी वनडे डेब्यू में बैटिंग नहीं आई थी।

वीवीएस लक्ष्मण

वीवीएस लक्ष्मण ने 1998 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था, लेकिन वह इस मैच में 0 पर आउट हो गए थे।

सुरेश रैना

सुरेश रैना 2005 में श्रीलंका के खिलाफ अपने वनडे डेब्यू मैच में 0 पर आउट हो गए थे।

शिखर धवन

शिखर धवन भी 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में खाता नहीं खोल पाए थे।

युवराज सिंह

युवराज सिंह ने 2000 में केन्या के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। इस मैच में ना तो वह खाता खोल पाए थे और ना ही कोई विकेट मिला था।