Jul 07, 2025

महेंद्र सिंह धोनी के नवाबों वाले शौक, गैराज में खड़ी हैं ये महंगी कारें और बाइक

Vivek Yadav

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोना आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की गिनती भारत के सबसे सफल कप्तानों होती है। इसके साथ ही ये कहना भी गलत नहीं होगा कि महेंद्र सिंह धोनी के नवाबों वाले शौक हैं।

दरअसल, माही को कार और बाइक का शौक है। उनके गैराज में दुनिया की एक से बढ़कर एक महंगी बाइक और कारें खड़ी हैं।

महेंद्र सिंह धोनी को अक्सर रांची की सड़कों पर बाइक और कार का आनंद लेते हुए देखा जा चुका है।

कार कलेक्शन

धोनी के पास हमर एच2, ऑडी क्यू7, मित्सुबिशी पजेरो एसएफएक्स, लैंड रोवर फ्रीलैंडर, फरारी 599 जीटीओ, जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक, रोल्स रॉयस सिल्वर शैडो और निसान जोंगा जैसी कई और लग्जरी कारें हैं।

बाइक

महेंद्र सिंह धोनी के गैराज में करीब 70 बाइकों का कलेक्शन है। इसमें हार्ले-डेविडसन फैट बॉय, कॉन्फेडरेट हेलकैट X132, डुकाटी 1098 और कावासाकी निंजा H2 जैसी बाइक शामिल हैं।

फार्महाउस

महेंद्र सिंह अक्सर अपने फार्महाउस में वक्त बिताते नजर आते हैं जहां वो ऑर्गेनिक फार्मिंग करते हैं। उनका फार्म हाउस रांची में है।

इतने एकड़ का है फार्म हाउस

करीब 7 एकड़ में फैले धोनी के फार्म हाउस में पर्सनल जिम, स्विमिंग पूल से लेकर इंडोर स्टेडियम तक शामिल है।

रविंद्र जडेजा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने