भारत को क्रिकेट में वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले 8 कप्तान

भारत क्रिकेट में नौ बार वर्ल्ड चैंपियन बना है। जानिए कौन थे वर्ल्ड चैंपियन 8 कप्तान

कपिल देव

साल 1983 में कपिल देव ने भारत को वनडे फॉर्मेट का वर्ल्ड चैंपियन बनाया।

मोहम्मद कैफ

साल 2000 में पहली बार अंडर19 वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ और भारत मोहम्मद कैफ की कप्तानी में चैंपियन बना।

एमएस धोनी

साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी देश को टी20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड जीतकर चैंपियन बनाया।

विराट कोहली

2008 में विराट कोहली ने अंडर19 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी की और दूसरी बार देश को इस टूर्नामेंट में चैंपियन बनाया।

उनमुक्त चंद

साल 2012 में उनमुक्त चंद भी इस लिस्ट में शामिल हो गए। उन्होंने बतौर कप्तान भारत को अंडर19 वर्ल्ड कप जिताया।

पृथ्वी शॉ

साल 2018 में पृथ्वी शॉ को अंडर19 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की कप्तानी दी गई। भारत ने यह खिताब जीता।

यश ढुल

साल 2022 में यश ढुल भी देश के वर्ल्ड चैंपियंस कप्तानों की लिस्ट में शुमार हो गए। उनकी कप्तानी में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को चार विकेट से मात दी थी।

शेफाली वर्मा

शेफाली वर्मा इकलौती महिला कप्तान हैं जिन्होंने भारत को आईसीसी ट्रॉफी दिलाई। वह 2023 में पहली बार हुए अंडर19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की कप्तान थीं।