अनंत अंबानी के संगीत में चमके क्रिकेट के सितारे
अनंत अंबानी के संगीत में चमके क्रिकेट के सितारे
वर्ल्ड चैंपियन हार्दिक पंड्या काले रंग के शिमरी कोट-पैंट में दिखे। हालांकि उनकी पत्नी साथ दिखाई नहीं दी।
हार्दिक पंड्या के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन भी नजर आए। उन्होंने लाल रंग का कुर्ता पहना हुआ था।
केएल राहुल अपनी पत्नी अथिया शेट्टी के साथ संगीत सेरेमनी में पहुंचें।
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर काले रंग के सूट में स्टाइलिश दिख रहे थे।
महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ यहां पहुंचे। दोनों पेसटल रंग के कपड़ों में दिखाई दिए।
भारत के पूर्व गेंदबाज जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका ट्रेडिशनल अवतार में नजर आए।
भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा सफेद रंग के कुर्ते पजामे में दिखाई दिए।
सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देविशा के साथ काले रंग के आउटफिट में ट्विन करते नजर आए।