अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर के नाम है।
मार्क बाउचर ने 1997 से 2012 के बीच 467 मैच खेले जिसमें उन्होंने 998 शिकार किए। इमसें 46 स्टंपिंग और 952 कैच शामिल थे।
एडम गिलक्रिस्ट ने 396 मैचों में 905 विकेट लिए हैं। इसमें 813 कैच और 92 स्टंपिग शामिल हैं।
इन 829 शिकार में से उन्होंने 634 को कैच आउट तो 195 को स्टंप किया।
भारत के एमएस धोनी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। धोनी ने 538 अंतरराष्ट्रीय मैचों में बतौर विकेटकीपर 829 विकेट लिए हैं।
इयान हीली ने 1998-1999 के बीच 287 मैचों में 628 शिकार किए हैं। इसमें 560 कैच और 68 स्टंपिंग शामिल हैं।
श्रीलंका के कुमार संगाकारा ने 594 मैच खेले हैं। इसमें उनके नाम 678 शिकार हैं इसमें उनके नाम 539 कैच और 139 स्टंपिंग शामिल हैं।
साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक ने अब तक 289 मैच खेले हैं। इसमें डिकॉक ने 550 शिकार किए हैं।