Mar 11, 2024
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके सबसे अधिक प्लेऑफ खेलने वाली टीम है। सीएसके ने 12 प्लेऑफ खेले हैं और 5 टाइटल जीते हैं।
Source: ani
लीग की दूसरी सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने 10 प्लेऑफ खेले हैं। इसके अलावा इस फ्रेंचाइजी ने भी 5 टाइटल अपने नाम किए हैं।
Source: ani
विराट कोहली की आरसीबी ने 8 बार प्लेऑफ में जगह बनाई है, लेकिन आज तक एक बार भी यह टीम टाइटल नहीं जीत पाई। 2 बार आरसीबी ने फाइनल भी खेला है।
Source: ani
दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 बार प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का किया है। इसके अलावा 2021 में केकेआर ने फाइनल खेला था।
Source: ani
आरसीबी की तरह दिल्ली की टीम ने भी एक बार भी टाइटल नहीं जीता है, लेकिन यह टीम 6 बार प्लेऑफ में पहुंची है, जिसमें 2 बार सेमीफाइनल और एक फाइनल खेला है।
Source: ani
सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 बार प्लेऑफ में जगह बनाई है। इस टीम ने 2016 में चैंपियन का खिताब भी जीता था। 2013 में इस फ्रेंचाइजी ने पहला सीजन खेला था।
Source: ani
आईपीएल की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स ने 5 प्लेऑफ खेले हैं। 2008 में टाइटल जीतने वाली राजस्थान ने 2022 में फाइनल खेला था।
Source: ani
2022 में पहला सीजन खेलने वाली गुजरात टाइटंस ने 2 प्लेऑफ खेले हैं, जिसमें से एक बार वह चैंपियन बनी और दूसरी बार रनरअप रही।
Source: ani
केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2022 में पहला सीजन खेला था। 2022 और 2023 में टीम एलिमिनेटर में बाहर हुई।
Source: ani
शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने 2 प्लेऑफ खेले हैं। 2008 में इस टीम ने फाइनल और 2014 में फाइनल खेला था।
Source: ani
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले गेंदबाज