ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न इस सूची में सबसे उपर हैं। उन्होंने 145 टेस्ट में बिना शतक के 3154 रन बनाए हैं। हालांकि वार्न के नाम 12 फिफ्टी दर्ज हैं।
श्रीलंकाई विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला ने अपने करियर में 54 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 2757 रन बनाए हैं। उन्होंने 22 फिफ्टी लगाई हैं।
पूर्व भारतीय ओपनर चेतन चौहान का नाम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने 40 टेस्ट मैचों में 2084 रन बनाए हैं। चेतन चौहान के नाम 16 फिफ्टी दर्ज हैं।
न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम के कप्तान टिम साउदी ने भी 99 टेस्ट मैचों में बिना शतक के 2072 रन बनाए हैं। हालांकि उन्होंने 6 फिफ्टी लगाई हैं।
मिचेल स्टार्क ने 88 टेस्ट मैचों में 2065 रन बनाए हैं। उनके नाम एक भी शतक नहीं है। उनका सर्वोच्च स्कोर 99 है। उन्होंने 10 फिफ्टी लगाई हैं।
वेस्टइंडीज के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज डेरिक मरे ने 62 टेस्ट मैचों में 1993 रन बनाए हैं। उनके नाम 11 फिफ्टी दर्ज हैं। 91 उनका सर्वोच्च स्कोर है।
वेस्टइंडीज के गेंदबाज मैल्कम मार्शल ने 81 टेस्ट मैचों में 1810 रन बनाए हैं। उनका 92 सर्वोच्च स्कोर है। उनके नाम 10 फिफ्टी हैं।
साउथ अफ्रीका के इस ऑलराउंडर ने अपने टेस्ट करियर में 64 मुकाबले खेले जिसमें उन्होंने 1779 रन बनाए हैं। उनके नाम 11 अर्धशतक दर्ज हैं।
इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज John Emburey ने 64 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 1713 रन बनाए हैं। उनके नाम एक भी शतक नहीं है।
श्रीलंकाई गेंदबाज रंगना हेरात ने अपने करियर में 93 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 1699 रन बनाए। उनका 80 सर्वोच्च स्कोर है। 3 फिफ्टी उनके नाम हैं।