Dec 31, 2023 kapiltiwari
(Source: ANI)
2023 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा के नाम हैं। ख्वाजा ने 13 मैच की 24 पारियों में 52.60 की औसत से 1210 रन बनाए हैं।
उस्मान ख्वाजा ने 2023 में 3 शतक और 6 हाफ सेंचुरी लगाई हैं। नाबाद 195 रन की पारी उनकी सर्वोच्च पारी थी।
ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने भी 13 मैच की 24 पारियों में 42.22 की औसत से 929 रन बनाए। स्मिथ ने इस दौरान 3 शतक और 3 हाफ सेंचुरी लगाई।
तीसरे नंबर पर ट्रेविस हेड हैं जिन्होंने 12 मैच की 23 पारियों में 41.77 की औसत से 919 रन बनाए हैं। 2023 में उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए।
ऑस्ट्रेलिया के ही मार्नस लाबुशेन चौथे स्थान पर हैं। लाबुशेन ने 13 मैच की 25 टेस्ट पारियों में 34.91 की औसत से 803 रन बनाए। उन्होंने 1 शतक और 4 हाफ सेंचुरी लगाई।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने 8 मैच की 14 पारियों में 65.58 की औसत से 787 रन बनाए हैं। 2023 में उन्होंने 2 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं।
इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने 8 मैच की 14 पारियों में 53.92 की औसत से 701 रन बनाए। उन्होंने इस साल 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाए।
टॉप 10 बल्लेबाजों की सूची में इकलौते भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली हैं जो कि 8वें स्थान पर हैं। कोहली ने 8 मैच की 12 पारियों में 55.91 की औसत से 671 रन बनाए हैं।
अगली स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें