Feb 15, 2024

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय

Kapil Tiwari

रोहित ने जड़ी 11वीं टेस्ट सेंचुरी

रोहित शर्मा ने राजकोट टेस्ट में करियर की 11वीं सेंचुरी जड़ दी है। रोहित के बल्ले से करीब 7 महीने बाद शतक आया है। इसी के साथ वह टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीयों की सूची में मुरली विजय (11) और अमरनाथ (11) के करीब पहुंच गए हैं।

Source: BCCI

12 शतक वाले खिलाड़ी

रोहित शर्मा से आगे अजिंक्य रहाणे और पॉली उमरीगर हैं जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 12-12 सेंचुरी लगाई हैं। रहाणे ने 85 टेस्ट मैचों में 12 शतक लगाए हैँ।

Source: ani

गुंडप्पा विश्वनाथ

पूर्व भारतीय बल्लेबाज गुंडप्पा विश्वनाथ ने अपने टेस्ट करियर में 14 शतक लगाए। उन्होंने करियर में 91 टेस्ट मैच खेले।

Source: ICC

सौरव गांगुली के 14 शतक

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के नाम 113 टेस्ट मैचों में 16 शतक हैं। गांगुली ने अपने टेस्ट करियर में 7212 रन बनाए हैं।

Source: ani

लक्ष्मण और वेंगसरकर के 17-17 शतक

वीवीएस लक्ष्मण और दिलीप वेंगसरकर ने अपने-अपने टेस्ट करियर में 17 सेंचुरी लगाई हैं।

Source: ani

पुजारा के नाम 19 सेंचुरी

चेतेश्वर पुजारा ने 103 टेस्ट मैचों में 19 शतक लगाए हैं। पुजारा फिलहाल भारतीय टीम से बाहर हैं। पुजारा ने 7195 रन बनाए हैं।

Source: ani

मोहम्मद अजहरुद्दीन

पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने करियर में 99 टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने 22 शतक लगाए। मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम 6215 टेस्ट रन भी हैं।

Source: instagram

वीरेंद्र सहवाग

वीरु ने अपने टेस्ट करियर में 103 मैच खेले जिसमें उन्होंने 8503 रन बनाए। उनके नाम 23 शतक हैं।

Source: ani

विराट कोहली

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली 113 टेस्ट मैचों में 29 शतक लगा चुके हैं। कोहली के नाम 8848 टेस्ट रन भी हैं।

Source: ani

सुनील गावस्कर

लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने 125 टेस्ट मैचों में 34 शतक लगाए हैं। गावस्कर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीयों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

Source: ICC

राहुल द्रविड़

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने 163 टेस्ट मैचों में 36 शतक लगाए हैं। उनके नाम 13265 टेस्ट रन भी हैं।

Source: ani

सचिन तेंदुलकर

टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 200 टेस्ट मैचों में 15921 रन बनाए हैं और 51 शतक जड़े हैं।

Source: ap-photo

इंग्लैंड के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट खेलने वाले क्रिकेटर्स