T20 में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

1. क्रिस गेल

टी20 क्रिकेट में 12 खिलाड़ियों ने 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। सबसे पहला नाम क्रिस गेल का है। गेल के नाम 455 पारियों में 14562 रन हैं।

2. शोएब मलिक

दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शोएब मलिक हैं। मलिक ने 491 पारियों में 36.42 की औसत से 13077 रन बनाए हैं।

3. किरोन पोलार्ड

वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड ने 574 टी20 पारियों में 31.20 की औसत से 12577 रन बनाए हैं। उनके नाम 1 शतक दर्ज है।

4. एलेक्स हेल्स

इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 432 पारियों में 29.93 की औसत से 12002 रन बनाए हैं।

5. विराट कोहली

भारतीय रन मशीन विराट कोहली पांचवें स्थान पर हैं। कोहली ने अब तक (8 फरवरी 2024) 359 पारियों में 41.21 की औसत से 11994 रन बनाए हैं।

6. डेविड मिलर

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर 365 टी20 पारियों में 36.94 की औसत से 11860 रन बनाए हैं और वह छठे स्थान पर हैं।

7. एरोन फिंच

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने 380 टी20 पारियों में 33.60 की औसत से 11458 रन बनाए हैं और वह सातवें स्थान पर हैं।

8. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने अब तक (8 फरवरी 2024) 413 टी20 पारियों में 30.73 की औसत से 11156 रन बनाए हैं।

9. जोस बटलर

इंग्लैंड के जोस बटलर 380 टी20 पारियों में 34.61 की औसत से 11146 रन बना चुके हैं। बटलर ने 6 टी20 शतक भी लगाए हैं।

10. कॉलिन मुनरो

न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो ने 397 टी20 पारियों में 30.46 की औसत से 10602 रन बनाए हैं।

11. जेम्स विंस

इंग्लैंड के जेम्स विंस भी 356 टी20 पारियों में 31.66 की औसत से 10070 रन बना चुके हैं।

12. डेविड मिलर

साउथ अफ्रीका के इकलौते खिलाड़ी डेविड मिलर इस सूची में ताजा शामिल हुए हैं। उन्होंने 423 टी20 पारियों में 35.27 की औसत से 10019 रन बना लिए हैं।