IPL में 1 टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

1. क्रिस गेल

यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा 61 छक्के लगाए हैं। एक समय गेल पंजाब फ्रेंचाइजी के लिए भी खेले हैं।

2. केकेआर के खिलाफ भी गेल आगे

क्रिस गेल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी 54 छक्के लगाए हैं। गेल ने इस फ्रेंचाइजी के साथ ही आईपीएल खेलना शुरू किया था।

3. एमएस धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 46 छक्के लगाए हैं।

4. रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 46 छक्के लगाए हैं। रोहित मुंबई से पहले डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले थे।

5. कायरन पोलार्ड

मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए कायरन पोलार्ड ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 44 छक्के लगाए हैं।

6. गेल मुंबई के खिलाफ

क्रिस गेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी 44 छक्के लगाए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के 357 भी गेल के नाम हैं।

7. संजू सैमसन

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 35 छक्के लगाए हैं।

8. राजस्थान के खिलाफ गेल

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल (31) के नाम हैं।

9. ऋतुराज गायकवाड़

गुजराज टाइटंस के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के ऋतुराज गायकवाड़ के नाम है। गायकवाड़ ने 17 छक्के लगाए हैं।

10. रिंकू और मैक्सवेल

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रिंकू सिंह और ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे अधिक 8-8 छक्के लगाए हैं।