Mar 17, 2024

PSL 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

Kapil Tiwari

1. सईम अयूब

पेशावर जाल्मी के सईम अयूब ने टूर्नामेंट में सबसे अधिक 21 छक्के लगाए हैं। उनकी टीम एलिमिनेटर में हारकर बाहर हो गई।

Source: @PSL

2. वान डेर डुसेन

साउथ अफ्रीका के रासी वान डेर डुसेन ने लाहौर कलंदर्स के लिए खेलते हुए 7 मैचों में 16 छक्के लगाए हैं।

Source: @PSL

3. कीरोन पोलार्ड

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड ने कराची किंग्स के लिए खेलते हुए 9 मैचों में 15 छक्के लगाए हैं।

Source: @PSL

4. सऊद शकील

पाकिस्तान के सऊद शकील ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए 10 पारियों में 15 छक्के लगाए हैं। उन्होंने इस सीजन में 35.88 की औसत से 323 रन बनाए।

Source: @PSL

5. मोहम्मद रिजवान

मुल्तान सुल्तांस के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 11 पारियों में 15 छक्के लगा चुके हैं। अभी उन्हें पीएसएल का फाइनल भी खेलना है।

Source: @PSL

6. शादाब खान

इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलते हुए पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान ने 11 पारियों में 15 छक्के लगाए हैं।

Source: @PSL

7. इफ्तिखार अहमद

मुल्तान सुल्तांस के लिए खेलते हुए पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी इफ्तिखार अहमद ने अब तक 11 पारियों में 14 छक्के लगाए हैं।

Source: @PSL

8. आजम खाम

इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलते हुए आजम खान ने 11 पारियों में 13 छक्के लगाए हैं। आजम ने 24.5 की औसत से 196 रन बनाए हैं।

Source: @PSL

9. कॉलिन मुनरो

न्यूजीलैंड के इस ओपनर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलते हुए 9 पारियों में 12 छक्के लगाए हैं।

Source: @PSL

10. आगा सलमान

पाकिस्तान के आगा सलमान ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलते हुए 11 पारियों में 12 छक्के लगाए हैं।

Source: other

IPL में सबसे ज्यादा बार विपक्षी को ऑलआउट करने वाली टीम