विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 1 टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं। उन्होंने 2016 में 5 टेस्ट की सीरीज में 655 रन बनाए थे।
राहुल द्रविड़ इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। राहुल द्रविड़ ने साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट की सीरीज में 3 शतक के साथ 602 रन बनाए थे।
इस सूची में तीसरे नंबर पर फिर से विराट कोहली हैं। कोहली ने 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज में 2 शतक के साथ 593 रन बनाए थे।
विजय मांजरेकर इस सूची में चौथे नंबर पर हैं। मांजरेकर ने 1961 में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज में 1 शतक के साथ 586 रन बनाए थे।
सुनील गावस्कर इस सूची में 5वें नंबर पर हैं। सुनील गावस्कर ने 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट की सीरीज में 1 शतक के साथ 542 रन बनाए थे।
बुद्धि कुंदरन इस सूची में छठे नंबर पर हैं। बुद्धि कुंदरन ने 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज में 2 शतक के साथ 525 रन बनाए थे।
इस सूची में 7वें नंबर पर फिर से सुनील गावस्कर हैं। गावस्कर ने 1981 में इंग्लैंड के खिलाफ 6 टेस्ट की सीरीज में 1 शतक के साथ 500 रन बनाए थे।
गुंडप्पा विश्वनाथ इस सूची में 8वें नंबर पर हैं। गुंडप्पा विश्वनाथ ने 1981 में इंग्लैंड के खिलाफ 6 टेस्ट की सीरीज में 2 शतक के साथ 466 रन बनाए थे।
इस सूची में 9वें नंबर पर फिर से राहुल द्रविड़ हैं। राहुल द्रविड़ ने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट की सीरीज में 3 शतक के साथ 461 रन बनाए थे।
दिलीप सरदेसाई इस सूची में 10वें नंबर पर हैं। उन्होंने 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज में बिना कोई शतक लगाए 449 रन बनाए थे।
मोटगनहल्ली जयसिम्हा इस सूची में 11वें नंबर पर हैं। उन्होंने 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज में 1 शतक के साथ 444 रन बनाए थे।
मोहम्मद अजहरुद्दीन इस सूची में 12वें नंबर पर हैं। अजहर ने 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट की सीरीज में 3 शतक के साथ 439 रन बनाए थे।