Asia Cup ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप 5 में दो भारतीय

Aug 20, 2023 kapiltiwari

Photo Source: ANI

एशिया कप का 16वां संस्करण 30 अगस्त से शुरू हो रहा है। पाकिस्तान और श्रीलंका इसकी संयुक्त मेजबानी करेंगे।

एशिया कप में सबसे ज्यादा रन सनथ जयसूर्या के नाम है। उन्होंने 25 मैचों में 53.04 की औसत से 1220 रन बनाए हैं। उनके नाम 6 शतक और 3 अर्द्धशतक भी दर्ज हैं।

दूसरे नंबर पर कुमार संगकारा हैं। उन्होंने 24 मैचों में 48.86 की औसत से 1075 रन बनाए हैं। 4 शतक और 8 अर्द्धशतक उनके नाम हैं।

सचिन तेंदुलकर तीसरे स्थान पर हैं। सचिन ने 23 मुकाबलों में 51.10 की औसत से 2 शतक और 7 अर्द्धशतक की मदद से 971 रन बनाए हैं।

चौथे स्थान पर पाकिस्तान के शोएब मलिक हैं। उन्होंने 17 मैचों में 65.50 की औसत से 786 रन बनाए हैं। उन्होंने 3 शतक और 3 अर्द्धशतक भी लगाए हैं।

पांचवे स्थान पर रोहित शर्मा हैं। रोहित ने 2018 के एशिया कप तक 22 मुकाबलों में 46.56 की औसत से 745 रन बनाए हैं। रोहित ने 1 शतक और 6 अर्द्धशतक भी लगाए हैं।

एमएस धोनी एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 9वें खिलाड़ी हैं। उन्होंने 19 मैचों में 57.00 की औसत से 741 रन बनाए हैं। धोनी के नाम 1 शतक और 6 अर्द्धशतक दर्ज हैं।

विराट कोहली टॉप 10 से बाहर हैं। विराट 12वें स्थान पर हैं। कोहली ने 2014 तक एशिया कप के 11 मैचों में 61.30 की औसत से 613 रन बनाए हैं।

अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें