2024 में अब तक सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज

सबसे ज्यादा रन जायसवाल के नाम

2024 में अब तक सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन यशस्वी जायसवाल के नाम हैं। यशस्वी ने 8 मैच की 13 पारियों में 67.66 की औसत से 812 रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। रोहित ने 9 मैचों की 14 पारियों में 48 की औसत से 576 रन बनाए हैं। रोहित के नाम 3 शतक और 1 अर्धशतक है।

केन विलियमसन

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 6 मैच की 10 पारियों में 70.37 की औसत से 563 रन बनाए हैं।

कुसल मेंडिस

श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 16 मैच में 36 की औसत से 540 रन बनाए हैं।

शुभमन गिल

शुभमन गिल ने 7 मैच की 12 पारियों में 47.36 की औसत से 521 रन बनाए हैं। गिल ने इस दौरान 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं।

रचिन रविंद्र

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र ने 6* मैच की 10 पारियों में 51.5 की औसत से 515 रन बनाए हैं। रविंद्र ने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं।

इब्राहिम जादरान

अफगानिस्तान के ओपनर इब्राहिम जादरान 13 मैच की 15 पारियों में 35.92 की औसत से 503 रन बना चुके हैं।

पथुम निसांका

श्रीलंका के पथुम निसांका 9 मैचों में 79.83 की औसत से 479 रन बना चुके हैं। निसांका ने 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है।

रहमानुल्लाह गुरबाज

अफगानिस्तान के गुरबाज ने 12 मैच की 13 पारियों में 79.83 की औसत से 432 रन बनाए हैं। गुरबाज ने इस दौरान 1 शतक लगाया है।