रोहित ने सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए।
रोहित ने पहली पारी में 27 गेंद के अंदर 24 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके जड़े थे।
रोहित शर्मा के अब 18444 इंटरनेशनल रन हो गए हैं। वहीं गांगुली के नाम 18433 रन हैं।
इस सूची में शीर्ष पर सचिन तेंदुलकर हैं। उनके नाम 34357 इंटरनेशनल रन दर्ज हैं।
लिस्ट में दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 26733 इंटरनेशनल रन बनाए हैं।
तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ हैं। उनके नाम 24064 इंटरनेशनल रन दर्ज हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में 26 जनवरी को 89 रन की पारी खेली थी।
वहीं वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर में 16892 इंटरनेशनल रन बनाए हैं।