Jan 06, 2024 kapiltiwari
(Source: ANI)
चेतेश्वर पुजारा ने शनिवार को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 61वां शतक लगाया। पुजारा की ये सेंचुरी रणजी ट्रॉफी के मैच में आई।
पुजारा ने झारखंड के खिलाफ मैच में सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए शतक लगाया। पुजारा दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर 157 रन बनाकर नाबाद रहे।
चेतेश्वर पुजारा इस शतक के साथ ही सचिन तेंदुलकर के एलिट सूची में शामिल हो गए।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीयों में सचिन तेंदुलकर (81) टॉप पर हैं।
इस सूची में दूसरे स्थान पर लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर भी 81 शतक के साथ मौजूद हैं।
पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 68 सेंचुरी लगा चुके हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं।
चेतेश्वर पुजारा ने विजय हजारे को पीछे छोड़ दिया है। हजारे के नाम 60 फर्स्ट क्लास सेंचुरी हैं।
दिलीप वेंगसरकर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 55 शतक लगाए हैं। वीवीएस लक्ष्मण के नाम भी 55 शतक दर्ज हैं।
अगली स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें