T20I में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी, 5वें नंबर पर एक भारतीय

Aug 22, 2023 kapiltiwari

Photo Source: ANI

टी20I में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाला खिलाड़ी आयरलैंड के मौजूदा कप्तान पॉल स्टर्लिंग हैं। वो 13 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

दूसरे स्थान पर आयरलैंड के ही केविन ओ ब्रायन हैं जो टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 12 बार डक का शिकार हुए हैं।

तीसरे स्थान पर जिम्ब्बावे के रेगिस चकाब्वा हैं जो 11 बार टी20 करियर में शून्य पर आउट हुए हैं।

बांग्लादेश के सौम्य सरकार का नाम भी इस सूची में है, जो चौथे स्थान पर हैं और 72 टी20I मैचों में से 11 में शून्य पर आउट हुए हैं।

Photo Source: ICC

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी इस सूची में है। रोहित पांचवे नंबर पर हैं। वह 10 टी20I पारियों में शून्य पर आउट हुए हैं।

पाकिस्तान के उमर अकमल भी 10 टी20आई पारियों में शून्य पर आउट हुए हैं। उमर अकमल ने करियर में 84 टी20I मुकाबले खेले हैं।

श्रीलंका के मौजूदा कप्तान दासुन शनाका भी टी20 करियर में 10 बार डक पर आउट हुए हैं।

तिलकरत्ने दिलशान भी अपने टी20 करियर में 10 बार शून्य पर आउट हुए हैं।